Wednesday, May 16, 2018

क्योटार मे मछुआ समिति के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित

क्योटार मे मछुआ समिति के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित 
 
अनुपपुर | 16-मई-2018
 
 
   सहायक संचालक मत्स्य श्री शिवेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि जिले मे आदिवासियों की आजीविका के संवर्धन के लिए मत्स्य विभाग द्वारा विविध प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्योंटार में आदिवासी मछुआ सहकारी समिति को मत्स्योपादन हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण मे मछली पकड़ने के तरीको, मछलियों के पोषण एवं रख-रखाव की जानकारी एवं बिक्री हेतु बाजार की जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण के दौरान समिति के सदस्यों समेत मत्स्य विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे। समिति के समस्त 17 सदस्य वर्तमान मे गरीबी रखा के नीचे गुजर बसर कर रहे है। इस सहयोग के द्वारा सभी की आजीविका मे संवर्धन होगा। श्री परिहार ने बताया कि आदिवासी मछुआ सहकारी समिति को मत्स्य पालन हेतु मोजर वेयर जलाशय लीज मे दिया जाएगा एवं समय समय पर सदस्यो का मार्गदर्शन किया जाएगा ताकि लक्षित उद्देश्य की प्राप्ति हो सके। उक्त प्रशिक्षण जनजातीय उप योजना के अंतर्गत प्रदान किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें