| भगवान परशुराम की जन्म-स्थली को जमदग्नि तीर्थ-स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा |
| महू (जानापाव) में परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 19-अप्रैल-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान परशुराम ने सम्पूर्ण मानव समाज के कल्याण के लिये विष्णु अवतार लिया था। उन्होंने सभी वर्णों के विद्यार्थियों को समान रूप से शस्त्र और शास्त्र की विद्या प्रदान की। मुख्यमंत्री आज इंदौर जिले में महू के समीप भगवान परशुराम की जन्म-स्थली जानापाव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
श्री चौहान ने कहा कि जानापाव पहाड़ी जमदग्नि तीर्थ-स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। जमदग्नि तीर्थ-स्थल को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल किया जायेगा। जानापाव पहाड़ी को पर्यटन-स्थल और श्रद्धा केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने घोषणा कि वैज्ञानिक सर्वेक्षण के बाद पहाड़ी के नीचे गुरुकुल और विशाल तालाब निर्मित किया जायेगा।
जानापाव पहाड़ी से निकली नदियों को पुनर्जीवित किया जायेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहाड़ी से निकलने वाली सातों नदी को पुन-र्जीवित किया जायेगा। उन्होंने इस कार्य के लिये 12 करोड़ रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जानपाव में सड़क, धर्मशाला और मंदिर निर्माण पर अभी तक 20 करोड़ रूपये खर्च किये गये हैं।
भगवान परशुराम मंदिर का होगा जीर्णोद्धार
विधायक श्री कैलाश वियजवर्गीय ने कहा कि जानापाव पहाड़ी को श्रद्धा केन्द्र के रूप में विकसित करने में धन की कमी नहीं आयेगी। पिछले 14 वर्षों में इस तीर्थ-स्थल के विकास के सार्थक प्रयास किये गये हैं। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भगवान परशुराम के पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इंदौर-भिण्ड एक्सप्रेस ट्रेन का नाम परशुराम एक्सप्रेस रखने का प्रस्ताव भारत सरकार के रेल मंत्रालय को भेजा जायेगा। इस ट्रेन को महू तक बढ़ाया जायेगा।इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता पाटीदार, विधायक श्री रमेश मेंदोला, मंदिर के पुजारी श्री बद्रीनाथ और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। |
Thursday, April 19, 2018
भगवान परशुराम की जन्म-स्थली को जमदग्नि तीर्थ-स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment