| वसुंधरा दिवस पर 22 अप्रैल को होंगे विभिन्न कार्यक्रम |
| अनुपपुर | 19-अप्रैल-2018 |
विश्व वसुंधरा दिवस 22 अप्रैल के अवसर पर एप्को भोपाल द्वारा महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रमों में व्याख्यान, स्लोगन प्रतियोगिता, रैली होगी और सभी प्रतिभागियों को कपड़े के थैलों का वितरण किया जायेगा।
वसुंधरा दिवस वर्ष 2018 का विषय एण्ड प्लास्टिक पाल्यूशन है। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जन-मानस में प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में जागृति पैदा करना है। साथ ही, रि-ड्यूस, रि-यूज और रि-साइकल (R-3) की अवधारणा लोगों को समझाना भी है। उद्देश्य है कि दैनिक जीवन में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग न्यूनतम हो सके।

No comments:
Post a Comment