| सहकारी समितियों की प्रशिक्षित महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराएंगे |
| महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री सारंग |
| अनुपपुर | 19-अप्रैल-2018 |
सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्री विश्वास सारंग ने कहा कि सहकारी समितियों की महिलाओं को सिलाई, बुनाई और अन्य ट्रेड का प्रशिक्षण दिलाने के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। श्री सारंग ने आज भोपाल में आस्था महिला नागरिक सहकारी बैंक द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह बात कही।
राज्य मंत्री ने कहा कि शुरूआत में तीन सहकारी समितियों में 300 महिलाओं को जोड़ा गया है। इनको तीन माह का नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षार्थियों को स्टायफंड मिलेगा और प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण-पत्र दिये जाएंगे। सहकारी समितियों की महिलाओं द्वारा तैयार सामग्री के विपणन की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और गृह उद्योग का प्रशिक्षण भी दिलवाया जाएगा तथा उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। |
Thursday, April 19, 2018
सहकारी समितियों की प्रशिक्षित महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराएंगे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment