| सौभाग्य योजना से जगमगा उठे पौने बारह लाख घर |
| अनुपपुर | 30-मार्च-2018 |
मध्यप्रदेश में सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य में अब तक 11 लाख 70 हजार 898 घर बिजली कनेक्शन मिल जाने से रोशनी से जगमगा उठे है। योजना में 35 लाख घरों को अक्टूबर तक विद्युतीकृत किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मध्यप्रदेश में केन्द्र और राज्य सरकार के प्रभावी पहल पर ऐसे सभी घरों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जो वर्षों से अधेंरे में डूबे थे। इसके लिए संचालित हो रही सहज बिजली हर घर योजना के लगातार बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। वितरण कंपनियों द्वारा तीव्रगति से समुचित प्रयास कर अंधेरे में डूबे घरों को बिजली कनेक्शन सहजता और सरलता से उपलब्ध करवाकर रोशन किया जा रहा हैं।
सौभाग्य योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनी और उनकी टीम पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही हैं, ताकि योजना का लाभ हर बिजली विहीन परिवार तक पहुँच सके। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को क्षेत्र के 20 जिलों के 15 लाख 7 हजार 20 कनेक्शन विहीन घरों को बिजली से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। कंपनी ने अब तक 3 लाख 84 हजार 937 घरों को बिजली कनेक्शन से जोड़ा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने क्षेत्र के 16 जिलों के 18 लाख 55 हजार 325 बिजली कनेक्शन विहीन घरों के विद्युतीकरण के लक्ष्य के विरूद्ध 5 लाख 02 हजार 110 घरों को रोशन किया है। इसी प्रकार पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र के 15 जिलों में 7 लाख 16 हजार 851 बिजली कनेक्शन विहीन घरों को बिजली सुविधा मुहैया करवाने के लक्ष्य के विरूद्ध 2 लाख 83 हजार 851 में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए हैं। सौभाग्य योजना में 60 प्रतिशत राशि केन्द्र से अनुदान के रूप में उपलब्ध करवाई जा रही है। शेष 40 प्रतिशत राशि का प्रबंध राज्य शासन एवं तीनों विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जा रहा है। योजना में आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़े हितग्राहियों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अन्य हितग्राहियों से 500 रूपए की राशि 10 किश्तों में मासिक विद्युत बिल के साथ ली जाएगी। |
Friday, March 30, 2018
सौभाग्य योजना से जगमगा उठे पौने बारह लाख घर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment