| 23 युवतियों को मिला रोजगार |
| आजीविका मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण एवं नियोजन कार्यक्रम का समापन, दूरस्थ अंचलों की युवतियों को रोजगार दिलाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि - कलेक्टर |
| अनुपपुर | 30-मार्च-2018 |
उक्त उद्गार जिले के कलेक्टर श्री अजय शर्मा द्वारा म.प्र.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित औद्योगिक सिलाई मशीन आपरेटर के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में व्यक्त किये गये। इस अवसर प्रशिक्षण केंद्र पर उपस्थित युवतियों के अभिभावकों से भी कलेक्टर महोदय ने चर्चा की एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान जिला परियोजना प्रबंधक, म.प्र. दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, श्री शशांक प्रताप सिंह ने बताया कि आजीविका मिशन द्वारा प्रशिक्षण एवं नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत औद्योगिक सिलाई मशीन आपरेटर विषय पर आईएल एंड एफएस संस्था को अनुबंधित किया गया है, जो बेरोजगार युवक युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार उपलब्ध करायेगी, प्रतिभागियों के लिए यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है तथा प्रशिक्षण पर होने वाले समस्त व्यय का वहन आजीविका मिशन द्वारा किया जा रहा है। आईएल एंड एफएस के जिला समन्वयक श्री विमलेश दुबे ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण 21 फरवरी 2018 को प्रारंभ किया गया था, जो कि पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय था, प्रशिक्षण प्राप्त समस्त 23 युवतियों को बंगलूरू में शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में औद्योगिक सिलाई मशीन आपरेटर के रूप में कार्य करने हेतु आफर लेटर प्राप्त हो चुका है और समस्त युवतियां 31 मार्च 2018 को कार्य पर उपस्थिति हेतु रवाना होंगी। उक्त समस्त कार्यक्रम का संचालन समन्वयक आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक कौशल श्री दशरथ प्रसाद झारिया द्वारा किया गया। |
Friday, March 30, 2018
आजीविका मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण एवं नियोजन कार्यक्रम का समापन, दूरस्थ अंचलों की युवतियों को रोजगार दिलाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि - कलेक्टर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment