| स्कूल शिक्षा विभाग में एक अप्रैल से अनिवार्य होगा एम-शिक्षा मित्र एप का उपयोग |
| अनुपपुर | 30-मार्च-2018 |
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों के कर्मचारी एवं शिक्षकों के लिए एक अप्रैल से एम-शिक्षा मित्र एप का उपयोग अनिवार्य किया जा रहा है। इस एप के द्वारा प्राप्त उपस्थिति एवं जानकारी के आधार पर वेतन जनरेट किया जाएगा। विभाग ने एप में दी जानकारी की प्रतिदिन समीक्षा करने को कहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इंटरनेट युक्त स्मार्ट फोन को ध्यान में रखते हुए विभाग के एजुकेशन पोर्टल पर एनआईसी के सहयोग से एम-शिक्षा मित्र को गवर्नेन्स प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है।
एम-शिक्षा मित्र के माध्यम से सभी शालाओं की प्रोफाईल, नामांकन, पदस्थ शिक्षक, सुविधाएं, अधोसंरचना, लोकेशन, शाला में दर्ज विद्यार्थियों की सूची, शालाओं को राज्य स्तर से प्राप्त वित्तीय फंड की जानकारी को समाहित किया गया है। इसके अलावा एप में पे-स्लिप, अवकाश आवेदन पंजीयन, ई-सेवा पुस्तिका, शिक्षकों की विभागीय एवं सेवा संबंधित शिकायतों का पंजीयन एवं ट्रेकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गयी है। इस एप में विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति, विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधा जैसे छात्रवृत्ति, साईकिल और गणवेश वितरण आदि की जानकारी भी रहेगी। एम-शिक्षा मित्र एप को व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित करने के लिए संयुक्त संचालक लोक शिक्षण और जिला शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। शिक्षकों की उपस्थिति अथवा अवकाश दर्ज करने लिए स्वयं के नाम पंजीकृत मोबाईल का उपयोग किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किये जाने पर इसे कदाचरण मानकर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी को अपने स्तर पर एप पर दर्ज जानकारी की प्रतिदिन समीक्षा करने को कहा गया है। |
Friday, March 30, 2018
स्कूल शिक्षा विभाग में एक अप्रैल से अनिवार्य होगा एम-शिक्षा मित्र एप का उपयोग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment