Friday, March 30, 2018

मां तुझे प्रणाम योजना के लिये आवेदन की अंतिम तिथि आज

मां तुझे प्रणाम योजना के लिये आवेदन की अंतिम तिथि आज 
 
अनुपपुर | 30-मार्च-2018
 
   जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी अनूपपुर ने बताया कि मां तुझे प्रणाम योजनांतर्गत जिन विकासखण्ड स्तरों में आवेदन पत्र निर्धारित योग्यता में अप्राप्त है। उन विकासखण्डों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित करने के संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिनांक 31 मार्च 2018 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। उन्होंने बताया कि जिन युवक-युवतियों द्वारा फार्म कार्यालय में 20 मार्च 2018 तक कार्यालय में जमा किया जा चुका है, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नही है। केवल रिक्त योग्यता वाले विकासखण्ड के ही युवक-युवतियों के आवेदन फार्म आमंत्रित किये गये है। आवेदक की विस्तृत एवं अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग अनूपपुर से संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रवाद की भावना से ओत प्रोत “माँ तुझे प्रणाम” योजना मध्यप्रदेश शासन की एम महत्वपूर्ण पहल है। इसका प्राथमिक उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति आदर का भाव विकसित करना, भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों तथा दिनचर्या से अवगत कराना, साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण, नेतृत्व विकास पर मार्गदर्शन दिया जाना है। माँ तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर 20 युवाओं (10 युवक एवं 10 युवतियों) का चयन भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं में से किसी एक स्थल की अनुभव यात्रा के लिये किया जावेगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें