| संक्रामक रोगों से बचाव के लिये पूर्व से सजगता और सतर्कता आवश्यक -कलेक्टर |
| अनुपपुर | 30-मार्च-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिये पूर्व से सजगता और सतर्कता बरतें। आपने कहा है कि चिकित्सक लोगों से मिलकर संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय बतायें तथा ग्रीष्मकाल में होने वाले संक्रामक रोगों के संबंध में आम लोगों को समुचित जानकारी मुहैया करायें। उन्होने निर्देश दिये हैं कि कुपोषण को दूर करने के लिये लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, इसके लिये चिकित्सा अधिकारी सघन जागरूकता अभियान चलाये, कुपोषण किन कारणों से होता है इसके संबंध में लोगों को जागरूक करें।
कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि इसके लिये समुचित प्रचार सामग्री का भी वितरण ग्रामीणजनों को करायें ताकि वे कुपोषण को दूर करने के उपायों के संबंध में समुचित जानकारी हासिल कर सकें। कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि कुपोषण दूर करने के लिये आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी समुचित प्रशिक्षण दिया जाय कलेक्टर ने निर्देशित करते हुये कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों में समुचित साफ-सफाई होनी चाहिए तथा स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से मरीजो को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होनी चाहिए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की क्या स्थिति है इसकी सही रिपोर्टिंग भी होना चाहिए। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित प्रसूति सहायता योजना एवं अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं की राशि का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करायें। कलेक्टर ने सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय को निर्देश दिये कि वे जिला चिकित्सालय की नियमित साफ-सफाई करायें, जिला चिकित्सालय को स्वच्छ और सुंदर बनायें। उन्होने कहा कि सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरंतर मॉनीटरिंग करें तथा वहां की गतिविधियों की निगरानी करें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालय में रोगियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होना चाहिए यह जवाबदेही सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय एवं अन्य चिकित्सकों की है। |
Friday, March 30, 2018
संक्रामक रोगों से बचाव के लिये पूर्व से सजगता और सतर्कता आवश्यक -कलेक्टर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment