| चना, मसूर एवं सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य मे क्रय के पंजीयन की अंतिम तिथि आज 31 मार्च तक |
| अनुपपुर | 30-मार्च-2018 |
उप संचालक कृषि विकास एवं कृषक कल्याण श्री एन डी गुप्ता ने बताया कि राज्य शासन द्वारा रबी 2017-18 की चना, मसूर एवं सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य मे क्रय के पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च नियत की गई है। अतएव समस्त कृषको से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे पंजीयन कराकर लाभ सुनिश्चित करे।
आपने यह भी बताया कि शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी कार्य केन्द्रो पर नाफेड के मार्कफेड एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा 10 अप्रैल से 31 मई तक खरीदी कार्य किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा चना का समर्थन मूल्य 4400 रूपए, मसूर 4250 रूपए, सरसो 4000 रूपए प्रति क्विंटल पर खरीदी कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत चना, मसूर एवं सरसो के समर्थन मूल्य के अतिरिक्त पंजीकृत किसानों को प्रति क्विंटल सौ रूपए दिए जाएंगे। किसान भाईयों से आग्रह किया गया है कि यदि उन्होंने अपना पंजीयन अभी तक नही कराया है तो शीघ्र ही निकटतम खरीदी केन्द्र या मंडी में चना, मसूर, सरसो का पंजीयन 31 मार्च तक अवश्य कराएं। तीनों फसलों के समस्त पंजीयन न्यूनतम समर्थन मूल्य के प्रयोजन हेतु पंजीयन मान्य किए जाएंगे। प्रदेश के 3500 पेक्स तथा 257 कृषि उपज मंडियों में चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन कार्य नियत अवधि तक किया जाएगा। |
Friday, March 30, 2018
चना, मसूर एवं सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य मे क्रय के पंजीयन की अंतिम तिथि आज 31 मार्च तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment