| "सफलता की कहानी" स्वयं की आत्मनिर्भरता के साथ पति का स्वरोजगार भी स्थापित कराया |
| कृषि सीआरपी के रूप में उत्तर प्रदेश में जाकर प्रशिक्षण दिया, समूह से मदद लेकर पति के आटो रिपेयरिंग वर्कशाप को विस्तार दिया |
| अनुपपुर | 14-मार्च-2018 |
एक आम गृहिणी की तरह यशोदा भी अपने परिवार की हालत सुधारने के लिए प्रयासरत थी, इस दिशा में उसका पहला कदम था। स्व सहायता समूह से जुड़ना, लक्ष्मी आजीविका स्व सहायता समूह के सदस्य के रूप मे पहली बार समूह से 3000 रूपये का ऋण अपने पति के आटो वर्कशाप में ऑयल खरीदने के लिये लिया, क्योंकि इसके पहले ग्राम सकोला में यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इनके पति के पास इतनी पूंजी नही बच पाती थी कि अपने दुकान में आयल का स्टाक रख सकें। वर्कशाप में आयल उपलब्ध कराने की उनकी यह पहल काम आयी और आय में वृद्धि भी हुयी, इससे उत्साहित होकर अपनी आटो रिपेयरिंग वर्कशाप में आटोपार्टस के पुर्जे खरीदने के लिये दूसरी बार में समूह से छः हजार रू. का ऋण लिया और उक्त राशि को किष्तो में ब्याज सहित चुकाने के बाद पुनः समूह से 30000 की राशि ऋण ली और अपने कार्य को विस्तार दिया। आज की स्थिति में दो पहिया वाहनों की रिपेयरिंग एवं आटो पार्ट्स की बिक्री से औसतन चार सौ से पांच सौ रूपये की आय प्रतिदिन हो जाती है। कभी अपने घर परिवार तक सीमित यशोदा आज मप्र दीनदयाल अन्त्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से इतनी सक्षम हो गई है कि, दूसरो को जागरूक करने का बीड़ा उठा लिया है, आजीविका मिशन एवं आरसेटी के माध्यम से कृषि गतिविधियो का प्रशिक्षण लेकर कक्षा आठ तक पढ़ी यशोदा अब कृषि सीआरपी बनकर अपने ग्राम और आस-पास के ग्राम में कृषि गतिविधियों का प्रशिक्षण देती है। अपने जिले के साथ-साथ दूसरे राज्यो में भी जाकर कृषि गतिविधि के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश जाकर कृषि सीआरपी का कार्य कर चुकी है, जिससे आय तो होती ही है और समाज में एक सम्मान भी मिल रहा है। |
Wednesday, March 14, 2018
"सफलता की कहानी" स्वयं की आत्मनिर्भरता के साथ पति का स्वरोजगार भी स्थापित कराया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment