| पटवारियों को प्रशिक्षण दिलाने हेतु प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन 20 मार्च तक आमंत्रित |
| अनुपपुर | 14-मार्च-2018 |
संयुक्त कलेक्टर अनूपपुर ने बताया कि आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त म.प्र. ग्वालियर के निर्देशानुसार अनूपपुर जिले में पटवारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस हेतु सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवेदन पत्र प्राप्त कर प्रशिक्षकों का चयन किया जाना है। प्रशिक्षक हेतु सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर, सेवानिवृत्त अधीक्षक भू-अभिलेख, सेवानिवृत्त सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक की नियुक्ति की जानी है। नियुक्त प्रशिक्षकों को अधिकतम मानदेय 200 रु. प्रति लेक्चर(पीरियड) तथा अधिकतम 800 रु. प्रति दिवस दिया जाएगा। पात्र इच्छुक सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी अपना सम्पूर्ण बायोडाटा 20 मार्च तक कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख) जिला अनूपपुर में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। 20 मार्च के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
|
Wednesday, March 14, 2018
पटवारियों को प्रशिक्षण दिलाने हेतु प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन 20 मार्च तक आमंत्रित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment