| मुख्यमंत्री ने दिये लहसुन को भावांतर भुगतान योजना में शामिल करने के निर्देश |
| लहसुन उत्पादक किसानों से योजना में शीघ्र पंजीयन कराने की अपील |
| अनुपपुर | 14-मार्च-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लहसुन के गिरते भाव पर चिंता व्यक्त करते हुए लहसुन उत्पादक किसानों को राहत देने के लिये प्रमुख सचिव किसान कल्याण और कृषि विकास को लहसुन को भावांतर भुगतान योजना में शामिल करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लहसुन उत्पादक किसानों से अपील की है कि योजना का लाभ लेने के लिये शीघ्र ही अपना पंजीयन करवायें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज भोपाल में विधानसभा स्थित अपने कक्ष में लहसुन के गिरते भाव की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख सचिव कृषि को निर्देश दिये कि तत्काल प्रभाव से भावांतर भुगतान योजना में लहसुन उत्पादक किसानों का पंजीयन शुरू किया जाये। श्री चौहान ने कहा कि लहसुन का भाव प्रदेश की राज्य स्तरीय समिति द्वारा तय किया जायेगा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लहसुन उत्पादक जिलों में आज से ही पंजीयन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। लहसुन की फसल के लिये उज्जैन संभाग के सभी जिलों और इंदौर, राजगढ़, सीहोर तथा सागर जिलों को भावांतर भुगतान योजना में शामिल किया गया है। |
Wednesday, March 14, 2018
मुख्यमंत्री ने दिये लहसुन को भावांतर भुगतान योजना में शामिल करने के निर्देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment