| समाधान एक दिन की अब हर माह समीक्षा होगी |
| प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लायें, मुख्यमंत्री श्री चौहान समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में |
| अनुपपुर | 14-मार्च-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लायी जाये। भावांतर भुगतान योजना में अगले एक सप्ताह में सभी किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाये। समाधान एक दिन योजना की अब हर माह समीक्षा की जायेगी। सुशासन के इस बड़े कदम के अमल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यह योजना प्रदेश के सभी लोकसेवा केन्द्रों में गत 7 मार्च से लागू हो गई है। मुख्यमंत्री गत दिवस भोपाल में समाधान ऑनलाइन में बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे। कलेक्ट्रेट अनूपपुर के एन.आई.सी. कक्ष में इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजय शर्मा, अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी, एसडीएम अनूपपुर श्री प्रवीण फुलपगारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री पी.एन. चतुर्वेदी, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विपिन पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब वे प्रतिदिन सीएम डेशबोर्ड पर महत्वपूर्ण योजनाओं और निर्देशों पर की गई कार्रवाई की प्रगति देखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के डेढ़ करोड़ असंगठित मजदूरों के कल्याण के लिये महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू कर रही है। आगामी एक अप्रैल से पंद्रह मई तक असंगठित श्रमिकों का पंजीयन किया जायेगा। इन श्रमिकों को पट्टा, आवास, निःशुल्क चिकित्सा, शिक्षा, पोषण आहार, स्व-रोजगार, उज्जवला योजना के लाभ, बिजली के 200 रुपये प्रति माह फ्लेट बिल सहित अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करवायी जायेगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब मजदूरों के लिये व्यापक सुरक्षा चक्र बनाया जा रहा है। सभी कलेक्टर जिलों में पंजीयन के लिये व्यापक और व्यवस्थित कार्रवाई करें। राज्य सरकार ने गरीब कल्याण कोष भी स्थापित किया है। आगामी अप्रैल और मई माह में सभी जिलों में पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिये गरीब मजदूर मेले लगाये जायेंगे।
पेयजल आपूर्ति की आपात योजना बनायें
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व-रोजगार की विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों के सम्मेलन कर उन्हें लाभ दिलाया जायेगा। गेहूँ उपार्जन के लिये पंजीयन का कार्य आगामी पंद्रह अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। सभी पात्र किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करवाया जाये। पंजीकृत किसानों के खाते में मुख्यमंत्री समृद्धि योजना के तहत समर्थन मूल्य के अलावा 265 रुपये प्रति क्विंटल की राशि जमा करवायी जायेगी। भावांतर भुगतान योजना में चना, मसूर, सरसों और प्याज को भी शामिल किया गया है। इन फसलों के सभी किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करायें। चरण पादुका योजना में तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूता-चप्पल और पीने के पानी की कुप्पी वितरित की जायेगी। यह कार्यक्रम पंद्रह जिलों में किया जायेगा। इसकी व्यवस्थित तैयारियाँ करें। गर्मियों में पेयजल आपूर्ति के लिये सभी जिलों में आपात योजना बनायी जाये। इस संबंध में अग्रिम और विस्तृत तैयारी करें। आवश्यकता पड़ने पर पेयजल परिवहन कर उपलब्ध करवायें।
समाधान एक दिन
प्रदेश में जन सेवा प्रदाय की अभिनव पहल समाधान एक दिन के पायलेट प्रोजेक्ट को आशातीत सफलता मिली है। फरवरी की 5 तारीख से जिला मुख्यालयों के लोक सेवा केन्द्रों में 28 सेवाओं का एक दिवस में समाधान के पायलेट योजना में माह के दौरान 76 हजार 564 आवेदन प्राप्त हुए इनमें से 76 हजार 474 आवेदन एक दिवस में ही निराकृत हो गये। |
Wednesday, March 14, 2018
समाधान एक दिन की अब हर माह समीक्षा होगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
स्वच्छ आचरण, स्वच्छ परिवेश, स्वस्थ हम अनूपपुर 21 सितंबर 2018/ स्वच्छता की राह ही हमें सम्पूर्ण स्वस्थता की ओर ले जा सकती है। बीमारियों को उत...
-
हाट बाजारों में सजने लगी दुर्गा की मनिहारी दुकान आजीविका समूह से मदद लेकर मनिहारी और किराना व्यवसाय किया प्रारंभ अनुपपुर | 12-मार्च-20...
-
प्रदेश में खदानों के लिये लागू है सिंगल विण्डो प्रणाली - मुख्यमंत्री श्री चौहान पिछले 4 सालों में खनिज उत्पादन में 6 और राजस्व में 23 प्...
-
आज से शुरू होगा वृक्षारोपण अभियान अनुपपुर | 14-जुलाई-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मध्यप्र...
-
जन अभियान परिषद द्वारा किया जा रहा है संबल योजना का व्यापक प्रचार प्रसार समाज के विकास मे आम जन के सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण अ...
No comments:
Post a Comment