| प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में अध्यक्ष के पदों पर होगी अशासकीय प्रशासक की नियुक्ति |
| अनुपपुर | 14-मार्च-2018 |
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने बताया है कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समतियों के अध्यक्ष के पदों पर अशासकीय प्रशासकों की नियुक्ति के लिये जिलों के सहकारिता विभाग के उप पंजीयक, सहायक पंजीयक को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
विभाग द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम में यह प्रावधान है कि किसी सोसायटी के संचालक मंडल का कार्यकाल उस तारीख से जिसका की संचालक मंडल का प्रथम सम्मिलन किया जाता है, पाँच वर्ष होगा। सोसायटी के संचालक मंडल के कार्यकाल के पाँच वर्ष पूर्ण हो जाने पर संचालक मंडल के सदस्यों के पद ऐसे दिन से स्वतः रिक्त समझे जायेंगें और रजिस्ट्रार या उसके द्वारा नियुक्त किया गया प्रशासक प्रभार गृहण कर लेगा और छः माह की कालावधि के भीतर संचालक मंडल के सदस्यों का निर्वाचन करवायेगा। उक्त प्रावधान के अनुपालन में विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कार्यकाल समाप्त हो जाने के उपरान्त शासकीय सेवा युक्तों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सहकारी सोसायटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत पात्रता धारित करने पर प्रश्नाधीन समितियो के बर्हिगामी संचालक मंडल के अध्यक्ष को प्रशासक नियुक्त किये जाने की कार्यवाही की जावे। तत्समय अध्यक्ष पद रिक्त होने की स्थिति में उपाध्यक्ष को प्रशासक बनाया जावे। राज्य शासन के इस निर्णय को ध्यान में रखते हुए शासकीय सेवायुक्तों के स्थान पर मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम, नियम तथा उपविधि के प्रावधानों के तहत पात्रता धारित करने वाले बर्हिगामी संचालक मंडल के तत्कालीन अध्यक्ष को अथवा तत्समय अध्यक्ष का पद रिक्त होने पर प्रथम उपाध्यक्ष को तथा प्रथम उपाध्यक्ष का भी पद रिक्त होने पर द्वितीय उपाध्यक्ष को जैसी भी स्थिति हो, प्रशासक नियुक्त करने के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही के लिए जिलों के उप, सहायक पंजीयक को निर्देशित किया गया है। |
Wednesday, March 14, 2018
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में अध्यक्ष के पदों पर होगी अशासकीय प्रशासक की नियुक्ति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment