| स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में सिटीजन फीडबैक में म.प्र. को पहला स्थान |
| मंत्री श्रीमती माया सिंह ने माना प्रदेशवासियों का आभार |
| अनुपपुर | 14-मार्च-2018 |
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में सिटीजन फीडबेक में प्रदेश के 6.37 लाख नागरिकों के सम्मिलित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण फीडबेक में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा है।
मंत्री श्रीमती माया सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में सिटीजन फीडबेक लिया गया है। प्रदेश के 378 शहरों के कुल 6 लाख 37 हजार रहवासियों द्वारा फीडबेक में भागीदारी दर्ज कराने से प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा है। राजस्थान 6 लाख 34 हजार के फीडबेक के द्वारा द्वितीय स्थान पर रहा है। भारत सरकार द्वारा यह सर्वेक्षण देश के 4041 शहरों में आयोजित किया गया था, जिनमें 1969 टोल-फ्री नम्बर स्थापित किया गया था। इसमें स्वच्छता एप में 62 हजार 900, स्वच्छता पोर्टल पर 4 लाख 37 हजार 800, आउटबाउंड कोल 11 हजार 500, 1969 टोल-फ्री पर 30 हजार 700 तथा फेस-टू-फेस में 95 हजार से अधिक नागरिकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई हैं। |
Wednesday, March 14, 2018
स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में सिटीजन फीडबैक में म.प्र. को पहला स्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment