Friday, September 21, 2018

स्वच्छ आचरण, स्वच्छ परिवेश, स्वस्थ हम

स्वच्छ आचरण, स्वच्छ परिवेश, स्वस्थ हम



अनूपपुर 21 सितंबर 2018/ स्वच्छता की राह ही हमें सम्पूर्ण स्वस्थता की ओर ले जा सकती है। बीमारियों को उत्पन्न होने से रोकने के लिए आवश्यक है कि हम अपने परिवेश के साथ स्वयं को स्वच्छ रखे। यह सब तभी सम्भव है जब हम स्वच्छता को अपने आचरण में ले आएँ। वर्तमान स्वच्छता अभियान में इस सोच को दृढ़ कर स्वच्छ आचरण अपनाने हेतु ज़िला प्रशासन के साथ सीएमसीएलडीपी के छात्र भी अनवरत लगे हुए हैं। बच्चों को विद्यालयों में जाकर, आमजनो को पंचायतों, संगोष्ठियो के माध्यम से स्वच्छ आचरण अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने प्रयासों की सराहना करते हुए कहा समग्र स्वच्छता से ही सुगढ अनूपपुर की संकल्पना को मूर्तरूप दिया जा सकता है। हर एक नागरिक को स्वच्छता का प्रहरी बन सदैव प्रयासरत रहना होगा।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें