| प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी निरंतर निरीक्षण करें-कमिश्नर |
| पड़मनियां एवं झींकबिजुरी क्षेत्र में मच्छर जनित बीमारियों की निरंतर मॉनीटरिंग करें |
| अनुपपुर | 17-मार्च-2018 |
शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने शहडोल संभाग के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निरंतर निरीक्षण करें तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में बेहतर से बेहतर सुविधाएं मरीजों को मुहैया करायें। कमिश्नर ने कहा कि शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मरीजों को दिलाना सुनिश्चित करें तथा चिकित्सालय परिसरों में समुचित साफ-सफाई एवं परिसरों को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिये समुचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज स्वास्थ्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में संभाग के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की जिलेवार समीक्षा करते हुये कमिश्नर ने निर्देश दिये कि शहडोल संभाग में महिलाओं और बच्चों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायें तथा मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिये शहडोल संभाग के पड़मनियां एवं झींकबिजुरी क्षेत्र में स्वास्थ्य परीक्षण के लिये विशेष कैंपों का आयोजन किया जाये तथा साप्ताहिक बाजारों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मच्छर जनित रोगों को नियंत्रित किया जाये। समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनूपपुर द्वारा जानकारी दी गई कि अनूपपुर जिले के पड़मनिया क्षेत्र में फैल्सीफेरियम मलेरिया के प्रकरण पाये जा रहे हैं जिसको दृष्टिगत रखते हुये हर वर्ष 16 जून से क्षेत्र में मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिये विशेष कैम्पों का आयोजन किया जाता रहा है और दवाईयों का छिड़काव भी किया जाता रहा है। उन्होने बताया कि आगामी जून माह में पड़मनियां क्षेत्र में मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव किया जायेगा तथा विशेष शिविरों का आयोजन कर लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया जायेगा। बैठक में कमिश्नर द्वारा शहडोल संभाग के सभी जिला चिकित्सालयों में बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दिये गये। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुये कहा कि जिला चिकित्सालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से मरीजों को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया होना चाहिए। कमिश्नर ने निर्देश दिये कि स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से राज्य बीमारी सहायता योजना, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, बाल हृदय उपचार योजना का बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन होना चाहिए। बैठक में कमिश्नर द्वारा शहडोल संभाग के सभी जिलों के चिकित्सालयों में सुविधाओं के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल ने बताया कि चिकित्सालयों के उपकरणों की मरम्मत हेतु जिन फर्मों ने ठेका लिया है वे ठीक से उपकरणों की मरम्मत नहीं कर रहीं हैं। जिस पर कमिश्नर ने निर्देश दिये कि ऐसी फर्मों को नोटिस दें तथा ऐसी फर्मों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करायें। बैठक में जिला चिकित्सालय उमरिया में मरचुरी के निर्माण, जिला चिकित्सालय अनूपपुर में लाण्ड्री स्थापित करने तथा प्राईवेट वार्डों का निर्माण करने, जिला चिकित्सालय अनूपपुर में 200 बिस्तर के नवीन अस्पताल बनाने पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में कमिश्नर द्वारा ट्रामा यूनिट, संभाग में कैंसर रोगियों की स्थिति एवं गुर्दे के रोगियों को डायलिसिस की सुविधा पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में संयुक्त आयुक्त श्री जे.के. जैन, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ.एस.के.सलाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल डॉ.राजेश पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी.श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी उमरिया डॉ.उमेश नामदेव, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शहडोल डॉ.एन.के.सोनी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
|
Saturday, March 17, 2018
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी निरंतर निरीक्षण करें-कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment