| सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सहजता से उपलब्ध करायें जानकारी-कमिश्नर |
| अनुपपुर | 17-मार्च-2018 |
आयुक्त शहडोल संभाग श्री रजनीश श्रीवास्तव ने शहडोल संभाग के सभी शासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे सूचना के अधिकार के अंतर्गत नागरिकों द्वारा मांगी गई जानकारी नागरिकों को सहजता से उपलब्ध करायें। कमिश्नर ने कहा है कि सूचना का अधिकार अधिनियम एक कानून है तथा इसके तहत मांगी गई जानकारी देना अनिवार्य है। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि अधिकारी यह प्रयास करें कि नागरिकों को सहजता से जानकारी उपलब्ध हो तथा अपील तक प्रकरण नहीं आये। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि सूचना के अधिकार के तहत जानकारी सजगता और सतर्कता के साथ मुहैया करायें। कमिश्नर ने उक्त निर्देश गुरूवार को आदिम जाति कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं निर्माण विभागो की समीक्षा बैठक में अधिकारियो को दिये। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुये कहा कि सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों का अधिकारी प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करायें। उन्होने कहा है कि सीएम हेल्प लाईन की शिकायत का अधिकारियों को जैसे ही एसएमएस प्राप्त होता है वे शिकायतकर्ता से चर्चा करें तथा देखें कि शिकायतकर्ता की समस्या क्या है तथा उसकी शिकायत के आधार पर उसकी शिकायत का निराकरण सुनिश्चित करायें।
|
Saturday, March 17, 2018
सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सहजता से उपलब्ध करायें जानकारी-कमिश्नर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment