Saturday, March 17, 2018


मध्यप्रदेश को लगातार 5 वीं बार मिला कृषि कर्मण अवार्ड


अनूपपुर 17 मार्च 2018/ मध्यप्रदेश को सर्वाधिक गेहूं उत्पादन के लिए " कृषि कर्मण" पुरुषकार प्रदान किया गया।यह पुरुष्कार माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा , प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान , कृषि मंत्री श्री गौरी शंकर बिसेन, प्रमुख सचिव कृषि म॰प्र॰ शासन को प्रदान किया गया।माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने कहा कृषि क्षेत्र में यह अभूतपूर्व प्रगति हमारे किसान भाइयों के कठिन परिश्रम, संबंधित विभाग के साथी मंत्री, अधिकारियों व कर्मचारियों के सतत पुण्य प्रयास का प्रतिफल है। इस पावन उद्देश्य की प्राप्ति में सहयोग देने वाले हर व्यक्ति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।भारत की प्रगति और विकास का प्रमुख आधार कृषि है और मध्यप्रदेश निरंतर इस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मैं और मेरी टीम खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के संकल्पित है। अपने हर किसान भाई के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद का एक नया उजाला लाना मेरे जीवन का ध्येय है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें