| प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत जिला पंचायत में कार्यशाला संपन्न |
| अनुपपुर | 17-मार्च-2018 |
जिला पंचायत के सभाकक्ष में 15 मार्च को जिला महिला बाल विकास द्वारा जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत पंचायती राज सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजूलता सिंह द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के उद्देश्य एवं योजना से लाभार्थी को होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा, सहायक संचालक श्रीमती स्वाती अमोली, परियोजना अधिकारी भी उपस्थित थे। परियोजना अधिकारी जैतहरी श्री सतीष जैन द्वारा योजना के उद्देश्य, शर्तें एवं दिशा निर्देश पॉवर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताया गया। योजना अंतर्गत जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य संबंधी विशिष्ट शर्तों की पूर्ति पर गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के खाते में सीधे 5 हजार रु. की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाएगी। यह राशि तीन किस्तों में एक हजार रु., 2 हजार रु., 2 हजार रु. प्रदान की जाएगी। पात्र लाभार्थी संस्था में प्रसव के बाद जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ के लिए अनुमोदित मानदंडों के अनुसार शेष राशि प्राप्त करेंगे, ताकि औसतन हर महिला को 6 हजार रु. प्राप्त हो। |
Saturday, March 17, 2018
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत जिला पंचायत में कार्यशाला संपन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment