| गर्मियों में पेयजल आपूर्ति के व्यवस्थित प्रबंध करें- मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| मुख्यमंत्री ने प्रगति ऑनलाइन कार्यक्रम में की विकास कार्यों की समीक्षा |
| अनुपपुर | 13-मार्च-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि गर्मियों में पेयजल आपूर्ति के व्यवस्थित प्रबंध करें। आवश्यकता अनुसार पेयजल परिवहन भी किया जाये। विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और समय-सीमा में कार्य पूर्ण होना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान गत दिवस प्रगति ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के एन.आई.सी. कक्ष में कलेक्टर श्री अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उच्च शिक्षा गुणवत्ता सुधार योजना के तहत निर्माणाधीन महाविद्यालय भवनों की समीक्षा करते हुये कहा कि इन महाविद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने की कार्य योजना बनायें। इस अवसर पर बताया गया कि 41 महाविद्यालयों के भवनों के निर्माण का कार्य चल रहा है। साथ ही, 9 महाविद्यालयों का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है। बालाघाट जिले में देवसर्रा ग्रामीण समूह पेयजल योजना आगामी अप्रैल माह तक पूर्ण हो जायेगी। पॉलीटेक्निक महाविद्यालय भवनों के स्वीकृत 68 भवनों में से 56 भवन पूरे हो गये हैं। पेंच डायवर्सन बांध का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट इन्दौर, अमृत योजना बैतूल, प्रधानमंत्री आवास योजना रीवा की प्रगति की समीक्षा की गई। जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत आगामी जून माह तक 21 जिलों में काम पूरा हो जायेगा। रतलाम बाजना-कुशलगढ़ रोड तथा वाजिदपुरा-शाढ़ोरा-नईसराय रोड के निर्माण कार्य आगामी अगस्त माह तक पूरे हो जायेंगे। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग अंतर्गत सुपर स्पेशलिटी ब्लाक योजना की समीक्षा भी गई। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। |
Tuesday, March 13, 2018
गर्मियों में पेयजल आपूर्ति के व्यवस्थित प्रबंध करें- मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment