| प्राथमिक शालाओं के पाठ्यक्रम में शामिल होंगी रोचक, ज्ञानवर्धक कहानियां |
| अनुपपुर | 13-मार्च-2018 |
प्रदेश की सरकारी प्राथमिक शालाओं में शिक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी, रोचक तथा ज्ञानवर्धक बनाने के लिये अगले शिक्षण सत्र से कहानियों का उपयोग किया जाएगा। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश के सभी 51 जिलों में जिला परियोजना समन्वयकों के माध्यम से स्थानीय भाषा का समावेश करते हुए कहानियों के संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। संग्रहित कहानियों का उपयोग बच्चों को पढ़ाये जाने वाले पाठ्यक्रम में किया जायेगा।
राज्य शिक्षा केन्द्र ने जिला समन्वयकों से कहा है कि कक्षा में शिक्षण कार्य को रोचक बनाने और मातृभाषा का अधिक उपयोग करने के लिए प्रत्येक जिले में विशेष प्रयास किये जाएं। जिले में स्थानीय भाषा एवं बोली की कहानियों के संग्रहण पर विशेष ध्यान दिया जाये। कहानी संग्रहण में डाइट का भी सहयोग लिया जाए। बताया गया है कि चयनित कहानियों का शिक्षण कार्य में ऑडियो-वीडियो तकनीक से उपयोग किया जाएगा। संग्रहित बाल कहानियों को बच्चे अच्छी तरह से समझ सकें, इसके लिए जिले में बोली जाने वाली स्थानीय भाषा उर्दू, बुन्देली, सहरिया, भीली, कोरकू, मालवी, निमाढ़ी, गौड़ी, बैगा और बघेली का भी उपयोग किया जायेगा। देश भर में राष्ट्रीय पाठ्यचार्य में अनुशंसा की गयी है कि प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में बच्चों का सीखना-सिखाना रोचक हो। जहाँ तक सम्भव हो, बच्चे की मातृभाषा का उपयोग किया जाये। प्रदेश में कहानी संकलन का कार्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा “पढ़े भारत-बढ़े भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। |
Tuesday, March 13, 2018
प्राथमिक शालाओं के पाठ्यक्रम में शामिल होंगी रोचक, ज्ञानवर्धक कहानियां
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment