| मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मिली व्यवसाय को निरंतरता "सफलता की कहानी" |
| संघर्षशील से सफल व्यवसायी बनने का सफर, आजीविका मिशन अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दो लाख रू का ऋण स्वीकृत |
| अनुपपुर | 13-मार्च-2018 |
म.प्र.दीन दयाल अन्त्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, विकासखंड जैतहरी, जिला अनूपपुर द्वारा इनकी आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत् दो लाख रू का ऋण प्रकरण तैयार कराकर यूनियन बैक आफ इंडिया शाखा अनूपपुर से प्रकरण स्वीकृत कराया गया एवं आजीविका मिशन की तरफ से योजना के अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली अनुदान राशि साठ हजार रू. प्रदान किये। रामजी पटेल ने प्राप्त ऋण राशि से अपनी छोटी सी जूते चप्पल की दुकान को वर्तमान व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में बाजार में बने रहने लायक बनाया और दुकान में जूते चप्पल की मात्रा को भी वेरायटी के साथ बढ़ाया। राम जी पटेल की जूता चप्पल की दुकान में वेरायटी बढ़ने से ग्राहकों का आना जाना बढ़ा और आमदनी में भी वृद्धि हुयी, जहां पहले किसी तरह पांच से छः हजार रू बमुश्किल आय हो पाती थी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मदद मिलने के बाद अब पंद्रह से सोलह हजार रू. प्रतिमाह आय होने लगी है। एक मध्यमवर्गीय परिवार के सदस्य के रूप में अपने परिवार की आजीविका के लिए संघर्ष करने वाले व्यवसायी से एक सफल व्यवसायी बन चुके हैं। रामजी पटेल इसके लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए आजीविका मिशन के प्रति आभार प्रकट करते हैं कि बिना किसी पेचीदगी के मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वरोजगार स्थापना एवं विस्तार हेतु संचालित योजना का लाभ उनको दिलवाकर उनकी आजीविका को संवहनीय बनाया है। |
Tuesday, March 13, 2018
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मिली व्यवसाय को निरंतरता "सफलता की कहानी"
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment