| भारतीय संस्कृति के संरक्षक थे सम्राट विक्रमादित्य |
| राज्यपाल श्रीमती पटेल द्वारा विक्रमोत्सव का शुभारंभ |
| अनुपपुर | 13-मार्च-2018 |
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गत दिवस उज्जैन में विक्रम अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के संरक्षण में भारतीय संस्कृति एवं संस्कृत साहित्य का विकास हुआ। कालीदास जैसे महाकवि और ज्योतिषाचार्य वराहमिहिर विक्रमादित्य दरबार के अभिन्न अंग थे। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ स्वराज संस्थान संचालनालय और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आयोजन समिति अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. मोहन यादव, प्रमुख सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव और शोध संस्थान के निदेशक डॉ. भगवती लाल राजपुरोहित भी मौजूद थे।
राज्यपाल ने कहा विक्रमादित्य ने बुद्धि और पराक्रम से अपनी अमिट पहचान बनाई। उनकी न्यायप्रियता का बोध कराने वाली बेताल पच्चीसी और सिंहासन बत्तीसी आज भी लोक प्रिय और प्रेरणास्पद हैं। इन्हें राष्ट्रीय चेनल पर प्रसारित किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि पिछले 2 हजार सालों से भारत की सांस्कृतिक पहचान विक्रम संवत के साथ जुड़ी है। सारे मांगलिक काम भारतीय पचांग के अनुसार ही किये जाते हैं। राज्यपाल ने सात विधाओं में विक्रम अंलकरण पुरस्कार प्रदान किये। श्री भरत निजवानी को शौर्य अंलकरण, डॉ. मनोहर सिंह राणावत को पुरातत्व, श्री विशाल सिंधे को शास्त्रीय वादन, प्राचार्य प्रो. जोगेश्वर प्रसाद चौरसिया को आयुर्वेद, डॉ. योगेश देवले को शास्त्री गायन, डॉ. प्रियंका वैद्य अष्टपुत्रे को शास्त्रीय नृत्य विधा और अभिभाषक पं. राजेश जोशी को विधिक क्षेत्र में विक्रम अलंकरण प्रदाय किया गया। इन्हें पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रूपये और प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने तिथि आधारित केलेण्डर का विमोचन भी किया। |
Tuesday, March 13, 2018
भारतीय संस्कृति के संरक्षक थे सम्राट विक्रमादित्य
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment