| पटवारियों की जायज मांगों पर होगा सकारात्मक निर्णय |
| पटवारी संघ ने किया राजस्व मंत्री श्री गुप्ता का सम्मान |
| अनुपपुर | 13-मार्च-2018 |
पटवारियों की जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा। पटवारियों की समयबद्ध पदोन्नति की नीति बनाने पर विचार किया जायेगा। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात मध्यप्रदेश पटवारी संघ की कार्यकारणी के शपथ-विधि समारोह में कही। संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व मंत्री का शाल-श्रीफल और संघ का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री गुप्ता ने कार्यकारणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को अपने से अलग नहीं मानती। उन्होंने कहा कि जल्द ही 9 हजार से अधिक पटवारी आपके परिवार में शामिल होंगे। इससे आपके काम का बोझ हल्का होगा। उन्होंने कहा कि पटवारी आम लोगों के बीच अपनी इमेज बदलने का प्रयास करें। समारोह में पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान विभिन्न जिलों से आये पटवारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे। |
Tuesday, March 13, 2018
पटवारियों की जायज मांगों पर होगा सकारात्मक निर्णय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment