| "सफलता की कहानी" मत्स्य विभाग के सहयोग एवं परिश्रम से हो रही है प्रतिमाह 35 हजार की आमदनी |
| अनुपपुर | 25-मार्च-2018 |
ऐसी ही एक चाह को वास्तविकता के धरातल मे ले आई राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से दी गयी मदद। नर्मदा आदिवासी मछुआ सहकारी समिति ग्राम गिरबी के सदस्य ललतेश सिंह एवं सुंदरलाल बताते हैं उनके परिवार का लालन पोषण बड़ी मुश्किल से कृषि आधारित मजदूरी से हो पाता था परंतु उनमे आगे बढ्ने की ललक थी और उन्हे एक भरोसेमंद सहारे की तलाश थी, यह सहारा उन्हे मिला अनूपपुर जिले के मत्स्य विभाग से, ललतेश बताते हैं सर्वप्रथम उन्होने और सुंदरलाल ने गाँव मे से विकासपरक सोच रखने वाले सदस्यों को प्रेरित कर समिति का गठन किया इस समिति मे 6 महिलाएं एवं 17 पुरुष कुल मिलकर 23 सदस्य है। इसके पश्चात समिति के सभी सदस्यों को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से मत्स्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2012-13 मे 2.5 लाख का अनुदान दिलाया गया। इस अनुदान से आपने 0.5 हे. तालाब निर्माण कराकर मत्स्य बीज का संवर्धन आरंभ किया। इसके साथ ही सभी सदस्यों को मत्स्य बीज संवर्धन, मछलियों की पहचान, देखभाल एवं सुरक्षित पकड़ने के आधुनिक तरीको के संबंध मे सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ मछलियों को पकड़ने के जाल भी प्रत्येक सदस्य को प्रदान किया गए। समिति के सदस्य कुल मिलाकर प्रतिमाह औसतन 4-5 क्वि. मतस्योत्पादन कर रहे हैं ,जिससे 35 हजार रुपये की प्रतिमाह शुद्ध आय हो रही है। समिति के सदस्य बोलते हैं वो लगातार विकास की सोच रखते हैं व इस प्रयास को और व्यापक कर सभी की आजीविका मे बड़े परिवर्तन लाने के लिए कटिबद्ध हैं। आप सभी मत्स्य विभाग से लगातार प्राप्त हो रहे मार्गदर्शन एवं शासन के सहयोग के लिए धन्यवाद देते है। |
Sunday, March 25, 2018
"सफलता की कहानी" मत्स्य विभाग के सहयोग एवं परिश्रम से हो रही है प्रतिमाह 35 हजार की आमदनी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment