| कोई पात्र असंघठित श्रमिक न रहे पंजीयन से वंचित कलेक्टर श्री अजय शर्मा |
| अनुपपुर | 25-मार्च-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने जिले के सभी असंगठित श्रमिकों एवं कर्मकारों से अपील की है कि वे अधिक से पंजीयन करायें। उन्होनें बताया कि पंजीयन कार्य प्रारंभ हो गया है, जो विशेष अभियान अंतर्गत 7 अप्रैल तक चलेगा। नगरीय क्षेत्र के श्रमिक नगर पालिका में तथा ग्रामीण क्षेत्र के कर्मकार जनपद पंचायत में आवेदन प्रस्तुत कर पंजीयन करायें।
कलेक्टर ने बताया कि पंजीयन कृषि कार्य में लगे हुये श्रमिक, दुग्ध कार्य में लगे श्रमिक, मछली पालन, पत्थर तोड़ने वाले, पक्की ईंट बनाने वाले, दुकानों-गोदामों में काम करने वाले, परिवहन वाले, हथकरघा, पावरलूम रंगाई, छपाई, सिलाई, अगरबत्ती, चमड़े की वस्तुए जूता बनाना, ऑटो रिक्शा चलाने, आटा, तेल दाल, चावल मिल में कार्यरत लकड़ी का काम करने वाले, बर्तन बनाने वाले, कारीगर, लुहार, माचिस, आतिशबाजी कार्य में लगे श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन उपरांत हितग्राही संचालित योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। कलेक्टर श्री शर्मा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों जनपद पंचायतों को निर्देश दिये हैं कि अभियान चलाकर अधिक से अधिक पंजीयन सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र असंघठित श्रमिक पंजीयन से वंचित नहीं रहना चाहिए। |
Sunday, March 25, 2018
कोई पात्र असंघठित श्रमिक न रहे पंजीयन से वंचित कलेक्टर श्री अजय शर्मा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment