| सरकारी स्कूलों में दो अप्रैल से जॉयफुल लर्निंग से शुरू होगा शिक्षा सत्र: कलेक्टर श्री शर्मा |
| अनुपपुर | 25-मार्च-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बाते कि जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा सत्र 2018-19 दो अप्रैल को जॉयफुल लर्निंग से शुरू होगा। इस संबंध मे आपने जिले के समस्त शासकीय, प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में अनिवार्य रूप से बाल सभा के आयोजन के निर्देश दिये हैं। इन बाल सभाओं में बालकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, वरिष्ठ ग्रामीणजनों को आमंत्रित किया जायेगा। बालसभा में गाँव के गौरव, लोक गीत और स्थानीय नाटकों के प्रस्त्तुतिकरण के साथ-साथ शाला प्रबंधन समिति की बैठक और मातृ सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में प्राचार्यो को जॉयफुल लर्निंग के लिए हिन्दी और गणित विषय की साप्ताहिक गतिविधियों की समय सारणी उपलब्ध करवाई जा रही है। जॉयफुल लर्निंग के लिए 26 मार्च को मध्यप्रदेश दूरदर्शन पर भी कार्यक्रम प्रसारित किया जायेगा। इसके साथ ही, दो अप्रैल को रेडियो पर भी इसका प्रसारण होगा। जॉयफुल लर्निंग की गतिविधियों को सम्पन्न करने के लिए प्रत्येक छात्र को लर्निंग किट दिये जाने के निर्देश दिये गये हैं। किट में स्केच पेन, खाली पेपर शीट, रंगीन पेपर आदि होंगे।
|
Sunday, March 25, 2018
सरकारी स्कूलों में दो अप्रैल से जॉयफुल लर्निंग से शुरू होगा शिक्षा सत्र: कलेक्टर श्री शर्मा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment