| रबी उपार्जन 2018-19 हेतु करें आवश्यक व्यवस्थाएं- कलेक्टर श्री शर्मा |
| अनुपपुर | 25-मार्च-2018 |
किसानों को उनकी उपज विक्रय करने के लिए समिति स्तर से एस.एम.एस भेजे जाएंगे। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने इस संबंध में सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी, केन्द्रीय बैंक समेत अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
कलेक्टर ने दिशा निर्देशों में कहा है कि लघु एवं सीमांत किसानों को एस.एम.एस भेजने एवं उपार्जन में प्राथमिकता दी जाये। एसएमएस इस प्रकार शेड्यूल किया जाये कि एक ही ग्राम के लघु एवं सीमांत कृषकों को इस प्रकार बुलाया जाये कि यदि आवश्यक हो तो वे आपस में समन्वय कर समेकित वाहनों में अपनी उपज ला सकें। कृषकों की तिथियों के विकल्प दिये जायें, जिससे वे अपनी सुविधानुसार आ सके। किसी भी उपार्जन केन्द्र पर उपज विक्रय हेतु किसानों की भीड़ अधिक इंतजार न करना पड़े, इसलिये एसएमएस करने वाले कृषकों की संख्या यथासंभव सीमित रखी जाये। कृषकों की सुविधा एवं उपार्जन में गति लाने हेत उपार्जन व्यवस्था हेतु शेड्यूल एसएमएस की तिथि में परिवर्तन एवं शेड्यूल एसएमएस समिति स्तर पर भी भेजे जाएं। कृषकों को एसएमएस खरीदी दिनांक से न्यूनतम 4 दिन पूर्व किये जाएं, जिससे कि कृषक को अपनी तैयारी करने का समय मिल सके। कृषकों को एसएमएस के माध्यम से विक्रय हेतु दी गई नियत तिथि में ही आने के लिए प्रेरित किया जावे, जिससे उन्हें अपनी उपज की तौल कराने में सुविधा हो। श्री शर्मा ने बताया कि उपार्जन समितियों के द्वारा किसानों को एसएमएस भेजने की व्यवस्था का क्रियान्वयन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिन किसानों को एसएमएस प्राप्त हो वे ही उपार्जन केन्द्रों पर विक्रय हेतु अपनी फसल लेकर आएं। ऐसे कृषकबंधु जिनकी फसल तैयार हो गई है और वे शीघ्र ही समर्थन मूल्य पर विक्रय करना चाहते है किन्तु उन्हें अभी तक एसएमएस प्राप्त नही हुआ है तो इस प्रकार के सभी किसान भाई संबंधित समिति से मेपिंग कर एक दो दिन के अंतराल में एसएमएस प्राप्त कर विक्रय हेतु गेहूं ला सकते है। |
Sunday, March 25, 2018
रबी उपार्जन 2018-19 हेतु करें आवश्यक व्यवस्थाएं- कलेक्टर श्री शर्मा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment