| प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरकंटक को मिलेगा काया-कल्प अवार्ड |
| अनुपपुर | 25-मार्च-2018 |
मरीज को अच्छा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के क्षेत्र मे बेहतर कार्य करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरकंटक को काया-कल्प अवार्ड मिलेगा। काया-कल्प अवार्ड के लिये प्रदेश मे 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चयनित किये गये हैं।रीवा एवं शहडोल संभाग के अंतर्गत अमरकंटक के साथ साथ नौरोजाबाद, बिठौली, बरगवाँ, खन्नौधी को काया-कल्प अवार्ड मिलेगा। इन्हें 2-2 लाख रुपये की राशि दी जायेगी। काया-कल्प के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज शुक्ला ने बताया कि काया-कल्प अभियान के 6 विधाओं के 250 बिन्दुओं पर सुधार कार्य करवाया जाता है। इनमें मुख्य रूप से भवन का रख-रखाव, संक्रमण नियंत्रण, सहायक सेवाएँ,अपशिष्ट निष्पादन, मूलभूत सुविधाएँ, बैठक व्यवस्था, शौचालय आदि शामिल हैं। इससे अस्पतालों में इन्फेक्शन पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। काया-कल्प अभियान में अधिकांश जिला चिकित्सालयों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है, जिससे संतुष्ट होने के कारण मरीजों में वृद्धि हुई है। प्रदेशके अधिकांश अस्पतालों में पिछले 3 सालों में 70 प्रतिशत तक सुधार किया है।
|
Sunday, March 25, 2018
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरकंटक को मिलेगा काया-कल्प अवार्ड
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment