Sunday, March 25, 2018

अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री संजय सत्येंद्र पाठक ने रामनवमी पर्व पर जिलेवासियों को दी बधाई

अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री संजय सत्येंद्र पाठक ने रामनवमी पर्व पर जिलेवासियों को दी बधाई 
 
अनुपपुर | 25-मार्च-2018
 
    म.प्र. के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री संजय सत्येंद्र पाठक ने रामनवमी के पावन पर्व पर अनूपपुर के समस्त निवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री पाठक ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि वास्तव में भगवान श्रीराम ने विभिन्न प्रसंगों से मानव समाज को चरित्रवान बनने का संदेश दिया है। उन्होंने अपने कर्म और धर्म को जीवन का आधार बनाया था। इसी कारण उन्हें मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम भी कहा जाता है। श्री पाठक ने रामनवमी पर जिलेवासियों के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें