| हिन्दी में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को सिखायी जायेगी अंग्रेजी - राज्य मंत्री श्री जोशी |
| क्रिस्प और एए एजुटेक के बीच हुआ एमओयू |
| अनुपपुर | 12-सितम्बर-2018 |
हिन्दीभाषी विद्यार्थियों के लिये इंजीनियरिंग की परीक्षा हिन्दी माध्यम से देने की सुविधा राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा दी गयी है। इन विद्यार्थियों को वैश्विक जरूरतों के अनुसार क्षमतावान बनाने के लिये इनमें कम्युनिकेशन स्किल और व्यक्तित्व विकास के लिये क्रिस्प और एए एजुटेक के बीच एमओयू हुआ है। विद्यार्थियों की कम्युनिकेशन स्किल बढ़ाने के लिये इन्हें अंग्रेजी सिखायी जायेगी। एए एजुटेक के डॉयरेक्टर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन श्री के. श्रीकांत हैं। तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास (स्वतंत्र प्रभार) और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने यह बातें राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में "उदय" कार्यक्रम में कही।
श्री जोशी ने कहा कि "उदय" कार्यक्रम में प्रथम चरण में विश्वविद्यालय की 30 चयनित छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें 360 घण्टे का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एचीवर बनें
श्री के. श्रीकांत ने कहा कि केवल अंक लाने के लिये नहीं पढ़ें। पाजिटिव सोच और जुनून के साथ कार्य करेंगे तो एचीवर बनेंगे। उन्होंने कहा कि लोग क्या कहेंगे, यह मत सोचो। श्री श्रीकांत ने कहा कि सचिन तेंदुलकर ने 100 शतक अपने पाजिटिव एप्रोच और जुनून के कारण ही लगाया है।कुलपति डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि अच्छा कम्युनिकेटर बनने के लिये अच्छे वक्ता के साथ ही अच्छे स्रोता भी बनें। उन्होंने बताया कि उदय कार्यक्रम के साथ ही इंटर्नशिप जागरूकता ड्राइव भी चलायी जा रही है। इस मौके पर राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और एए एजुटेक, चैन्नई के बीच एमओयू हुआ। आभार प्रदर्शन क्रिस्प के सीईओ श्री मुकेश शर्मा ने किया। इस दौरान प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे। |
Wednesday, September 12, 2018
हिन्दी में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को सिखायी जायेगी अंग्रेजी - राज्य मंत्री श्री जोशी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment