| यमराज ने दिया संदेश ट्रैफिक नियमों का करें पालन व्यर्थ में मुझे न दें दोष |
| ‘हेलमेट मेरी जान‘ सीडी का हुआ विमोचन |
| अनुपपुर | 12-सितम्बर-2018 |
जिलें हर वर्ष सड़क हादसों में लोग अपनी जान गवां देते हैं। सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने उद्देश्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है, जिसके तहत आम लोगों को यातायात से जुड़ें नियमों के बारे में जानकारी दी जाती है। सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने के उदेश्य से जिलेंभर में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा वाक्य के साथ इंदिरा चौक में मंगलवार को सप्ताह का समापन किया। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने आम जनों को संम्बोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है। यातायात के नियम बेहद ही साधारण हैं। इनका पालन आसानी से किया जा सकता है। इससे ना सिर्फ वाहन चालक और सवार सुरक्षित रहते है बल्कि यह राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी बेहद कारगर होता है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैष्णव शर्मा, यातायात प्रभारी बृजेंन्द्र मिश्रा, विभिन्न थाना के थाना प्रभारी, जिले के वरिष्ठ पत्रकार आम नागरिक उपस्थित रहे।
दिखाई गई शार्ट फिल्म
यातायात संबंधी नियमों के विषयों में एक शार्ट फिल्म दिखाई गई, जिसमें यमराज के रूप में राकेश गौतम व चित्रगुप्त के किरदार में गिरीश राठौर के साथ उनके सहयोगी हीना खान तथा क्रिश राठौर को दिखाया गया। निर्माणकर्ता बीजू थामस के द्वारा कार्यक्रम के दौरान 5 मिनट की यह शार्ट फिल्म को सभी अधिकारियों व पत्रकारों के साथ आमजन के समक्ष दिखाया गया, जिसमें सभी आमजन के समक्ष दिखाया गया, जिसमें सभी ने बीजू थामस के इस शानदार प्रस्तुति की प्रशंसा की। गौरतलब हो कि यह शार्ट फिल्म मुख्यालय स्थित विवेकानंद स्मार्ट सिटी में सूट किया गया है। जिसमें स्मार्ट सिटी के संचालक विवेक कुमार बियानी बंटी भईया शार्ट फिल्म के फ्रेम में अपना किरदार निभाते नजर आये है। |
Wednesday, September 12, 2018
यमराज ने दिया संदेश ट्रैफिक नियमों का करें पालन व्यर्थ में मुझे न दें दोष
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment