| राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत पोषण जागरूकता हेतु पंच सरपंच सम्मेलन संपन्न |
| अनुपपुर | 12-सितम्बर-2018 |
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जैतहरी ने बताया कि जनपद पंचायत जैतहरी के स्व सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत पोषण जागरूकता हेतु श्री फुन्देलाल सिंह जी जनपद पंचायत सदस्य जैतहरी के मुख्य आतिथ्य में पंच, सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं के पोषण तथा स्तनपान व बच्चे को ऊपरी आहार के बारे में परियोजना अधिकारी श्री सतीश जैन एवं विभागीय पर्यवेक्षकों श्रीमती गायत्री गायत्री गुप्ता, श्रीमती मीरा सिंह, श्रीमती सुचिता तिर्की एवं श्रीमती नेमा महरा द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि श्री फुन्दे लाल सिंह जनपद सदस्य द्वारा सभी को पोषण अभियान में सहयोग देने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चिल्हारी के सरपंच श्री अनिल रौतेल जी द्वारा भी अपने विचार प्रकट किये गये। ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण से संबंधित गीत प्रस्तुत किये गये तथा पौष्टिक व्यंजनों की प्रर्दशनी के माध्यम से सभी पंच व सरपंचों को पोषण के संबंध में जागरूक किया गया।
|
Wednesday, September 12, 2018
राष्ट्रीय पोषण माह अन्तर्गत पोषण जागरूकता हेतु पंच सरपंच सम्मेलन संपन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment