| ग्रामीण विकास गतिविधियों के लिये प्रदेश को मिले 9 राष्ट्रीय पुरस्कार |
| अनुपपुर | 12-सितम्बर-2018 |
ग्रामीण विकास गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रगति करने पर मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न घटकों को 9 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आज आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किये।
कार्यक्रम में ग्रामीण आजीविका के लिये दीनदयाल अंत्योदय योजना में मध्यप्रदेश के राज्य मिशन संचालक श्री एल.एम. बेलवाल, ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण के क्षेत्र में महात्मा गाँधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान, जबलपुर के संचालक श्री संजय कुमार सराफ को, ग्राम स्वराज अभियान के क्षेत्र में जिला राजगढ़ को बेहतर जिले का तथा विस्तारित ग्राम स्वराज योजना में अभूतपूर्व योगदान के लिये राजगढ़ जिले को और ग्रामीण डाक सेवा के बेहतर प्रशासन के लिये उठाये गये कदमों के लिये सागर संभाग के श्री रामप्रसाद अहिरवार को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण को तीन, मण्डला जिले की रोजगार सहायक सुश्री प्रीति परमार को भी मनरेगा में जियो टेगिंग के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये गये है। |
Wednesday, September 12, 2018
ग्रामीण विकास गतिविधियों के लिये प्रदेश को मिले 9 राष्ट्रीय पुरस्कार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment