| 18 से 22 तक समस्त विकासखण्डों में आयोजित होंगे अन्त्योदय मेले |
| अनुपपुर | 12-सितम्बर-2018 |
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में अनूपपुर जिलें के अन्तर्गत समस्त विकासखण्ड पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, जैतहरी, एवं कोतमा में खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेले का आयोजन किया जाना है। डॉ. सिडाना के आदेशानुसार खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले अन्त्योदय मेले में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अंतर्गत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की समस्त ग्राम पंचायतें एवं नगर पंचायत अमरकंटक, जनपद पंचायत कोतमा के अंतर्गत जनपद पंचायत कोतमा की समस्त ग्राम पंचायतें, नगर पालिका कोतमा, बिजुरी, जनपद पंचायत जैतहरी के अंतर्गत जनपद पंचायत जैतहरी की समस्त ग्राम पंचायतें एवं नगर पंचायत जैतहरी, नगर पालिका परिषद् अनूपपुर तथा जनपद पंचायत अनूपपुर अन्तर्गत जनपद पंचायत अनूपपुर की समस्त ग्राम पंचायतें एवं नगर पालिका पसान सम्मिलित रहेंगें। आपने बताया कि पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड की लखौरा हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में 18 सितम्बर को नगरीय निकाय अमरकंटक में, विकासखण्ड अनूपपुर में जनपद पंचायत मुख्यालय, बदरा में 19 सितंबर को नगरीय निकाय पसान में, विकासखण्ड कोतमा में एल.आई.सी. ग्राउण्ड अनूपपुर रोड, कोतमा 20 सितम्बर को नगरीय निकाय कोतमा, बिजुरी में, विकासखण्ड जैतहरी में जनपद पंचायत जैतहरी कार्यालय परिसर में 22 सितम्बर को नगरीय निकाय जैतहरी, अनूपपुर में। मेले में ग्रामीण एवं शहरी निकायों के समस्त हितग्रहियों को योजनओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके इस दृष्टिकोण से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिवों/पंचायत समन्वयक अधिकारियों/ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारियों/ कृषि विकास विस्तार अधिकारियों/ए.एन.एम/ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ आशा कार्यकर्ता/पटवारियों/ वन विभाग के क्षेत्रीय अमले आदि से प्रचार प्रसार कराया जावें। प्रत्येक ग्राम सभा में दीवाल लेखन कराकर तथा ढोंढी पिटवाकर प्रचार प्रसार करेंगें एवं शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों के क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें।
|
Wednesday, September 12, 2018
18 से 22 तक समस्त विकासखण्डों में आयोजित होंगे अन्त्योदय मेले
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment