| गर्भवती/धात्री माताओ को स्तनपान शिशु का बेहतर पोषण |
| विश्व स्तनपान सप्ताह उन्मुखीकरण कार्यशाला अयोजित |
| अनुपपुर | 03-अगस्त-2018 |
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूलता सिंह ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह 2018 अंतर्गत जिला मुख्यालय के कलेक्टर सभागार में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कृषि विभाग, आजीविका मिशन के कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करने, समुदाय में जन आन्दोलन एवं प्रचार-प्रसार हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समन्वयक यूनिसेफ, परियोजना समन्वयक चचाई, परियोजना अधिकारी अनूपपुर, जैतहरी, कोतमा एवं पुष्पराजगढ की उपस्थिति में 2 अगस्त 2018 को किया गया।
श्रीमती मंजूलता सिंह द्वारा स्तनपान सप्ताह के महत्व के उद्देश्य के बारे मे बताया कि जन्म के एक घण्टे के अन्दर मॉ का पहला गाढा-पीला दूध पिलाने से 22 प्रतिशत शिशुओ को मृत्यू से बचाया जा सकता है। छः माह तक केवल स्तनपान कराने से 13 प्रतिशत शिशुओ को बचाया जा सकता है। और छः माह पूर्ण होने पर उपरी आहार की शुरूआत के साथ-साथ दो वर्ष तक स्तनपान कराने से 67 प्रतिशत तक शिशुओ को मत्यु से बचाया जा सकता है। कार्यशाला में वर्ष की थीम ‘’ ब्रस्टफीडिंग फाउनडेशन आई लाईफ’’ यानि स्तनपान जीवन का आधार के तहत आंगनवाडी केन्द्रो में 1 अगस्त से 7 अगस्त तक की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। ग्राम में गर्भवती/धात्री माताओ को स्तनपान शिशु का बेहतर पोषण है, छः माह तक केवल स्तनपान की समसाईझ, शंका समाधान, परिवारो को शपथ दिलाना, रैली/नुक्क्ड नाटक आदि का आयोजन कर गॉव में प्रसार-प्रसार कर जनचेतना लाई जायेगी। कार्यशाला में युनिसेफ जिला प्रभारी श्री दीपक पाण्डे एवं चाई परियोजना समन्वयक श्री जीतेन्द्र तिवारी द्वारा पावर प्वाईन्ट प्रजेन्टेशन प्रस्तुतीकरण द्वारा विभिन्न पहलुओ पर उन्मुखीकरण किया गया। |
Friday, August 3, 2018
गर्भवती/धात्री माताओ को स्तनपान शिशु का बेहतर पोषण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment