| स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में इलेक्शन पर्सेनल डिप्लायमेन्ट सॉफ्टवेयर निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका |
| अनुपपुर | 03-अगस्त-2018 |
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर.पी तिवारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश ने विधानसभा चुनाव-2018 को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव ड्यूटी में लगने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का राज्य स्तरीय डाटा बेस तैयार करने के लिये ऑनलाइन सॉफ्टवेयर इलेक्शन पर्सेनल डिप्लायमेन्ट सिस्टम लाँच किया है। इसमें 3 अगस्त, 2018 से प्रविष्टि का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
डाटाबेस के लिये तैयार इस विशेष सॉफ्टवेयर में केन्द्र शासन एवं राज्य शासन के सभी जिला-स्तरीय कार्यालयों द्वारा, केन्द्र राज्य शासन के उपक्रम, बैंक, एलआईसी आदि सभी को पृथक-पृथक लॉगइन आईडी तथा पासवर्ड जिला निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से, एसएमएस द्वारा तथा ई-मेल द्वारा एनआईसी के जिला कार्यालय द्वारा प्रदाय किए जा रहे हैं। लगभग 6,000 राज्य शासन तथा 500 केन्द्र शासन के कार्यालय/उपक्रम आदि डाटाबेस में सम्मिलित होंगे तथा उनके कार्यालयों में इस कार्य हेतु नोडल अधिकारी बनाएं गए हैं, जो अपने कार्यालय की जानकारी तैयार करते हुए ऑनलाइन इलेक्शन पर्सेनल डिप्लायमेन्ट सिस्टम साफ्टवेयर में दर्ज करेंगे। यह कार्य 10 अगस्त, 2018 तक पूर्ण किया जायेगा। अधिकारियों-कर्मचारियों का डाटाबेस का उपयोग आयोग के निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन के विभिन्न कार्य जैसे मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों को रेण्डमाइज आधार पर लगाना, माइक्रोऑर्ब्जवर, सेक्टर ऑफिसर, निर्वाचन व्यय निगरानी की विभिन्न टीमों जैसे सहायक व्यय प्रेक्षक, फ्लाइंग स्क्वाड, एसएसटी टीम, एकाउंटिंग टीम आदि हेतु ड्यूटी लगाने में किया जायेगा। अधिकारियों-कर्मचारियों के डाटाबेस के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा तैयार कराया गया विशेष सॉफ्टवेयर इलेक्शन पर्सेनल डिप्लायमेन्ट सिस्टम की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। |
Friday, August 3, 2018
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में इलेक्शन पर्सेनल डिप्लायमेन्ट सॉफ्टवेयर निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment