| आईएफएमआईएस वाउचर फीडिंग एवं महंगाई भत्ता भुगतान हेतु समस्त डीडीओ आवश्यक कार्यवाही शीघ्रातीशीघ्र करें- कलेक्टर |
| अनुपपुर | 03-अगस्त-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को यह स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को उनकी मेहनत का उनकी सेवाओं का उचित पारितोषिक समय से प्रदान करवाना समस्त सम्बंधित डीडीओ का दायित्व है। इस हेतु आईएफएमआईएस वाउचर की फीडिंग का कार्य, एरीयर राशि के भुगतान हेतु आवश्यक औपचारिकताएँ, सेवा पुस्तिका जाँच हेतु आईएफएमआईएस के माध्यम से ऑनलाइन वेतन नियमन, दैनिक वेतन भोगी एवं स्थायी कर्मियों के भुगतान की जानकारी, एनपीएस डाटा की जाँच सुधार एवं सत्यापन का कार्य शीघ्रतिशीघ्र सम्पादित करें। इन गतिविधियों की पूर्ति न होने के कारण अगर किसी शासकीय सेवक को भुगतान नहीं हो पाता है तो सम्बंधित डीडीओ जिम्मेदार होंगे।
इसके अतिरिक्त आपने बताया कि देयको के जनरेशन के पश्चात अगले दिन सायं 3 बजे तक कोषालय में देयको का प्रस्तुतीकरण अनिवार्य रूप से करे। ऐसा न होने पर देयक अस्वीकृत कर दिए जाएँगे। डीडीओ इस हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। आपने यह भी कहा कि ऐसे शासकीय सेवक जिनके वेतन किसी कारण से रोके गए हैं उनकी सूची भी सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी कोषालय में शीघ्रतीशीघ्र उपलब्ध कराए। |
Friday, August 3, 2018
आईएफएमआईएस वाउचर फीडिंग एवं महंगाई भत्ता भुगतान हेतु समस्त डीडीओ आवश्यक कार्यवाही शीघ्रातीशीघ्र करें- कलेक्टर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...
No comments:
Post a Comment