| पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के बच्चों से नहीं लिया जाएगा परीक्षा एवं नामांकन शुल्क |
| अनुपपुर | 03-अगस्त-2018 |
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश की समस्त शासकीय शालाओं में अध्ययनरत पंजीकत असंगठित श्रमिकों के बच्चों से मण्डल द्वारा परीक्षा/नामांकन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सामान्य एवं ओ.बी.सी. छात्रों की एक्जाई शुल्क की प्रतिपूर्ति मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, अनूसूचित जनजाति के छात्र की शुल्क संबंधित विभाग जनजातीय तथा अनुसूचित जाति विभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल, को की जावेगी। समस्त मान्यता/संबंद्धता प्राप्त शासकीय शालाओं में अध्ययनरत ‘‘पंजीकृत असंगठित श्रमिकों‘‘ के छात्रों द्वारा मण्डल द्वारा लिया जाने वाला सम्पूर्ण परीक्षा शुल्क एवं नामांकन शुल्क प्रदाय नहीं किया जावेगा। आपने समस्त को ऐसे छात्रों की सूची मण्डल एवं स्कूल शिक्षा विभाग को आवेदन भरने की निर्धारित तिथि के समय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। ताकि उक्त राशि की प्रतिपूर्ति सूची अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश, शासन द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल को, की जा सके।
|
Friday, August 3, 2018
पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के बच्चों से नहीं लिया जाएगा परीक्षा एवं नामांकन शुल्क
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...
No comments:
Post a Comment