| सांची बौद्ध विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित होंगे अन्य देशों के अध्ययन केन्द्र |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में साधारण परिषद की बैठक सम्पन्न |
| अनुपपुर | 21-जुलाई-2018 |
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के निर्मित होने वाले परिसर में अन्य देशों के अध्ययन केन्द्र की भी स्थापना की जायेगी। प्रारंभिक रूप से श्रीलंका और वियतनाम ने अपने-अपने देशों के अध्ययन केन्द्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास पर विश्वविद्यालय की साधारण परिषद की तीसरी बैठक में यह जानकारी दी गई।
श्री चौहान ने बैठक में चर्चा के दौरान विश्वविद्यालय के अकादमिक संचालन के लिये जरूरी अधोसंरचना के निर्माण का काम अविलंब शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना के उद्देश्यों को देखते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप दिया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि यह विश्वविद्यालय भारतीय संस्कृति, ज्ञान और बौद्ध दर्शन के एकीकृत अध्ययन का बड़ा अकादमिक केन्द्र बनेगा। श्री चौहान ने विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रगति और अन्य गतिविधियों के मूल्यांकन और समीक्षा के लिये उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि अन्य देशों के अध्ययन केन्द्रों की स्थापना संबंधी नीति तैयार कर ली गई है। चीनी भाषा का डिप्लोमा पाठ्यक्रम 2017-18 से प्रारंभ हुआ है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह में शाक्य तंत्र विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। बैठक में संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेन्द्र पटवा, मुख्य सचिव श्री बी.पी.सिंह, अपर मुख्य सचिव संस्कृति श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री अशोक बर्णवाल और श्री एस.के.मिश्रा, सांची बौद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यज्ञेश्वर एस. शास्त्री एवं साधारण परिषद के सदस्य उपस्थित थे। |
Saturday, July 21, 2018
सांची बौद्ध विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित होंगे अन्य देशों के अध्ययन केन्द्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment