| आचार्य श्री का जीवन-दर्शन जन-कल्याण के लिए अमूल्य - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 21-जुलाई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश का विकास अगर वे अच्छा कर पा रहे हैं, तो उसमें आचार्य श्री की ही कृपा है। प्रदेश को और समृद्ध एवं खुशहाल बनाने के लिये उनके आशीर्वाद की पुनरू जरूरत है। मुख्यमंत्री आज खजुराहो में जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर प्रांगण में धर्मसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आचार्य श्री 108 विद्यासागर के दर्शन साक्षात रूप से कभी-कभी कर पाता हूँ पर उनके बताए रास्ते पर चलने का सदैव प्रयास करता हूँ। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री का जीवन दर्शन लोगों की भलाई और कल्याण के लिये अमूल्य हैं। श्री चौहान ने कहा कि आचार्य श्री की प्रेरणा से श्रमदान, वृक्षारोपण, गौ-सेवा से सार्थक जीवन के मूल्य को पाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने हाथ से बनाए जाने वाले वस्त्रों को पहनने से लोगों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से ज्यादा उपयुक्त बताते हुए कहा कि इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बतायी। आचार्य श्री विद्यासागर ने आचार्य जीवदया सम्मान समारोह उनके सानिध्य में और चार्तुमास अवधि में करवाने की अनुमति के मुख्यमंत्री श्री चौहान के आग्रह पर आचार्य श्री ने मुख्यमंत्री को सहर्ष आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने आचार्य श्री का पाद प्रच्छालन से अभिवादन किया। अतिशय क्षेत्र खजुराहो कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विनोद जैन ने मुख्यमंत्री को प्रशस्ति-पत्र और हथकरघा से बने वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समाजसेवी श्रीमती सुशीला पाटनी ने श्रीमती साधना सिंह, राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव और विधायक श्रीमती रेखा यादव को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सपत्निक आचार्य श्री विद्यासागर को श्रीफल भेंटकर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। |
Saturday, July 21, 2018
आचार्य श्री का जीवन-दर्शन जन-कल्याण के लिए अमूल्य - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment