कला मंडलियों को वाद्य यंत्र क्रय हेतु प्रदान की जाएगी आर्थिक सहायता
ग्राम सचिव के पास जल्द दें आवेदन
अनूपपुर 21 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा क्षेत्रीय कला को प्रोत्साहन देने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत को कला मंडलियों को वाद्य यंत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु 25 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। कलाकार/ कला मंडलियाँ वाद्य यंत्र क्रय करने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु आवेदन संबन्धित ग्राम सचिव को कर सकते हैं। उक्त समस्त आवेदन संबन्धित मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत 25 जुलाई तक ज़िला समिति के समक्ष अनुशंसा हेतु प्रस्तुत करेंगे।

No comments:
Post a Comment