| पंचायतों के डिजिटल ट्रांजेक्शन और करारोपण पर कार्यशाला 24-25 जुलाई को |
| अनुपपुर | 21-जुलाई-2018 |
ग्राम पंचायतों में डिजिटल ट्रांजेक्शन और करारोपण को बढ़ावा देने के विषय पर दो-दिवसीय कार्यशाला 24 और 25 जुलाई को वाल्मी, भोपाल में आयोजित की जायेगी। इसमें विषय-विशेषज्ञों द्वारा 5 जिलों के लगभग 200 पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। कार्यशाला का शुभारंभ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव 24 जुलाई को करेंगे।
संचालक पंचायत राज श्री शमीमउद्दीन ने बताया कि भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान में पंचायतों के सशक्तिकरण का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में यह विशेष कार्यशाला आयोजित की जायेगी। कार्यशाला में प्रथम दिन पंचायतों को करारोपण की प्रक्रिया के तहत अनिवार्य और वैकल्पिक कर, लगाने और वसूली की प्रक्रिया, डिजिटल ट्रांजेक्शन के तहत UPI, USSD, AEPS, POS, Mobiliwallets, BHIM Ape की तकनीकी जानकारी और ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया बतलाई जायेगी। कार्यशाला में दूसरे दिन 25 जुलाई को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और गुजरात राज्य की उत्कृष्ट पंचायतों के प्रतिनिधियों का प्रेजेंटेशन और सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, एस.वी.एल.सी. कनवेयर तथा आई.टी. विशेषज्ञों का उद्बोधन होगा। |
Saturday, July 21, 2018
पंचायतों के डिजिटल ट्रांजेक्शन और करारोपण पर कार्यशाला 24-25 जुलाई को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment