ईवीएम मशीनो की एफ़एलसी 23 जुलाई से
अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
अनूपपुर 21 जुलाई 2018/ उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी ने बताया कि ईवीएम मशीनो की एफ़एलसी का कार्य 23 जुलाई से न्यू पॉलीटेकनीक कॉलेज परसवार में 23 जुलाई से किया जाएगा। कार्यालय से जारी निर्देश के अनुसार श्री प्रह्लाद सेन शिक्षक शाउमावि लपटा राजनैतिक दलों/ अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति का रजिस्टर, जनशिक्षक श्री संजय नामदेव ईवीएम/ बीईएलएल/ईसीआईएल / राजनैतिक दल एवं अधिकृत प्रतिनिधियों के प्रमाण पत्र तैयार करने का कार्य, शिक्षक श्री जे बी सिंह एफ़एलसी के दौरान मॉक पोल प्रमाण पत्र तैयार करने का कार्य, श्री धर्मेन्द्र शाक्यवार कंट्रोल यूनिट में सीलिंग के दौरान उपयोग होने वाली पिंक पेपर सील सम्बंधी कार्य, श्री जयनारायण गुप्ता एफ़एलसी पश्चात की गयी कार्यवाही का प्रमाण पत्र तैयार करने का कार्य, श्री चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा मोबाइल एप में एफ़एलसी गतिविधियों की जानकारी की प्रविष्टि करने का कार्य करेंगे। डॉ तिवारी ने एफ़एलसी कार्य में लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रवेश पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज़ निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
No comments:
Post a Comment