ग्राम पंचायतों के बीच होगा कला प्रतियोगिता का आयोजन
अनूपपुर 18 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि क्षेत्रीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशानुसार ज़िले की ग्राम पंचायतों के बीच कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आपने इस हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को समस्त ग्राम पंचायतों की कला मंडलियों की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है। श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि कला मंडलियों को वाद्य यंत्रो हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु समिति के अध्यक्ष ज़िले के प्रभारी मंत्री ,सचिव कलेक्टर एवं सदस्य सचिव मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत होंगे।

No comments:
Post a Comment