| नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 15 अगस्त तक प्रारम्भ होगी |
| संबल योजना के हितग्राहियों के बच्चों को नहीं लगेगा शिक्षण शुल्क, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की "संबल" योजना की समीक्षा |
| अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 |
मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना के हितग्राहियों के विद्यार्थी बच्चों को स्कूल और कॉलेजों में किसी भी प्रकार का शिक्षण शुल्क नहीं लगेगा। यदि ऐसे बच्चों ने फीस भर दी है, तो उन्हें तत्काल फीस के पैसे लौटा दिये जायेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में योजना की समीक्षा करते हुए इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेजों के लिए स्पष्ट आदेश जारी करें ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम की स्थिति नहीं रहे। श्री चौहान ने शिक्षा विभाग में नियमित शिक्षकों की भर्ती करने की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू करने को कहा। बैठक में बताया गया कि 15 अगस्त तक नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की औपचारिकताएँ पूरी कर ली जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि सम्बल योजना गरीबों का सहारा बन गयी है। उन्होंने हितग्राहियों क़े पंजीयन, तकनीकी बाधाओं को दूर करने और हितलाभ का भुगतान अविलंब करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबल सहायकों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए जिससे हितग्राहियों को किसी भी स्तर पर भटकना नहीं पड़े और उन्हें आसानी से मार्गदर्शन मिले। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह और संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित थे। |
Wednesday, July 18, 2018
नियमित शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 15 अगस्त तक प्रारम्भ होगी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment