| मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री गुप्ता आज लेंगे विशेष बैठक |
| अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 |
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री उईके ने बताया कि राज्य शासन की “ सुखी व्यापारी- समृद्ध व्यापार ” की संकल्पना को मूर्त रूप देकर व्यापार में प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में लाने हेतु मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री मदन मोहन गुप्ता प्रदेश के समस्त जिलो के व्यावसायिक संगठनों/ चेम्बर ओफ कॉमर्स/स्थानीय संगठनों के साथ बैठक कर सुझाव ले रहे हैं। इसी क्रम में श्री गुप्ता 19 जुलाई को अपराहृ 1 बजे अनूपपुर के जिला पंचायत सभागार में जिले के सभी वर्गों के व्यापारियों की बैठक लेंगे।
बैठक में मध्यप्रदेश में व्यापारियों/व्यवसायियों को व्यापार हेतु सुविधाओं में विस्तार, व्यापार/व्यवसाय में आने वाली कठिनाइयों, व्यापार नीति के निर्माण के सम्बंध में सुझाव प्राप्त किये जाएँगे। आपने बताया कि जिला स्तरीय बैठक के पश्चात प्रशासकीय अधिकारियों से चर्चा कर जिले में व्यापार हेतु बुनियादी सुविधाओं की जानकारी एवं सुझाव लिए जाएँगे। आगामी समय में भोपाल में मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में व्यापारियोंध्व्यवसायियों की महापंचायत का आयोजन किया जाना है जहाँ इन सुझावों पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में सम्मिलित होने वाले अपेक्षित व्यापारी
श्री उईके ने बैठक में जिले के समस्त व्यावसायिक संगठनों उदाहरणार्थ किराना व्यापारी, रेडीमेड कपड़ा व्यापारी, दवा, हार्डवेयर, स्वर्ण, फल, सब्जी विक्रेता, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो, फुटकर गल्ला, स्थानीय चेम्बर ओफ कामर्स अन्य सभी छोटे बड़े संगठनों के जिला कार्यकारी समिति एवं सदस्यों को आमंत्रित किया है। असंगठित श्रमिक एवं छोटे व्यापारियों समेत ठेलाध् रेडी लगाकर, सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले, हाकर्स अत्यंत सूक्ष्म श्रेणी के उद्यमी भी इस बैठक में आमंत्रित हैं।बैठक में वित्त, वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार, वाणिज्य कर, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, खाद्य एवं औषधि प्रसाधन, नगरीय प्रशासन एवं विकास, नापतौल, एमपी ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फसिलिटेशन, ट्राइफेक के अधिकारियों समेत जिला अग्रणी प्रबंधक उपस्थित रहेंगे। व्यापारियों की बैठक के पश्चात श्री गुप्ता अनूपपुर जिले के बुद्धिजीवी पत्रकारों से व्यापार को बढ़ावा देने के विषय में पत्रकार वार्ता करेंगे। |
Wednesday, July 18, 2018
मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री गुप्ता आज लेंगे विशेष बैठक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment