Thursday, July 19, 2018

विक्रेताओ एवं निर्माताओं को कराया गया जेम से अवगत पूर्णतया सुरक्षित, पारदर्शी एवं सक्षम माध्यम है

विक्रेताओ एवं निर्माताओं को कराया गया जेम से अवगत
पूर्णतया सुरक्षित, पारदर्शी एवं सक्षम माध्यम है





अनूपपुर 19 जुलाई 2018/ अनूपपुर के उद्योग संघो, विक्रेताओं, निर्माताओं एवं सेवा प्रदाताओं को जेम ( गवर्न्मेंट ई मार्केट प्लेस) से ई-दक्ष केंद्र में आयोजित कार्यशाला में अवगत कराया गया। कार्य शाला के प्रारम्भ में महाप्रबंधक उद्योग श्री के आर उईके ने बताया कि सरकारी ख़रीददारी शासन की गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। शासन द्वारा की जाने वाली ख़रीदी प्रक्रिया का सुधार एवं सहूलियत का प्रदाय सदैव शासन की प्राथमिकता रही है। जीईएम (जेम) पोर्टल शासन के विभागों, उपक्रमों एवं स्वायत्त संस्था आदि के माध्यम से ख़रीददारी प्रक्रिया में किया गया साहसी सुधार है।
उल्लेखनीय है कि जीईएम (जेम) पोर्टल डायरेक्टोरेट जनरल सप्लाई एवं डिस्पोज़ल विभाग द्वारा शासन के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रोदयोगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई गवर्नन्स विभाग के तकनीकी सहयोग में बनाया गया है। इस पोर्टल में उत्पाद एवं सेवाएँ दोनो के आदान प्रदान की आवश्यक सुविधाए हैं। जेम पोर्टल पूर्णतया पेपरलेस, कैशलेस एवं सिस्टम आधारित ई मार्केट है जो न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप पर उत्पाद एवं सेवाओं का क्रय विक्रय सम्पन्न कराता है।
कार्यशाला में भोपाल से आए जेम पोर्टल के प्रशिक्षक श्री डेहरिया ने आए हुए उद्यमियों को जेम पोर्टल  में रजिस्ट्रेशन, निविदाओं को डालने के तरीक़ों के बारे में आगंतुक उद्यमियों निर्माताओं एवं विक्रेताओं को विस्तार से जानकारी दी। आपने बताया जेम पोर्टल पूर्णतया सुरक्षित, पारदर्शी एवं सक्षम माध्यम है। जिसके माध्यम से कम समय में पक्षपातरहित सेवाओं का प्रदाय होता है। कार्यशाला में ज़िले में कार्यरत उद्योग संघ/विक्रेता/निर्माता इकाइयों के सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें